Breaking News
एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता की दिलाई गई शपथ     |     घोरावल में डीएम और एसपी ने सुनीं 183 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण     |     भाटी के बयान पर भड़का गुस्सा, ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• एनडीपीएस एक्ट के मामले में निरुद्ध 26 वर्षीय बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध 26 वर्षीय राधेश्याम यादव की इलाज के दौरान मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुरुवार तड़के करीब पौने तीन बजे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद जेल परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और महिला–पुरुष बंदी शोकाकुल नजर आए। बताया गया कि मृतक गंभीर एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में बंद था। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के अनुसार राधेश्याम यादव पांच जनवरी 2026 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में निरुद्ध था और नशे का आदी था। बुधवार देर रात उसे तेज खांसी के साथ कफ में खून आने की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन करीब एक घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पूर्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चार जनवरी 2026 को उसे उसकी मां पानपत्ती देवी के साथ उरमौरा क्षेत्र से 20.70 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 09/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना गया था। प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।





Top