Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• विभागीय लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। बभनी विकासखंड की बचरा ग्राम पंचायत के देवरिहवां टोला में पिछले छह माह से हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे दर्जनों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। किस्मत देवी के घर के पास स्थित हैंडपंप के खराब होने से ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण सोमारू, किस्मत देवी, फूलमत, चयन, सुशीला, उर्मिला सहित अन्य लोगों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

हैंडपंप से प्रभावित परिवारों में कमलेश, विमलेश, सोमारू, दयाराम, राजाराम, सीताराम, हंशलाल, बाबूलाल शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। प्रधान से कई बार शिकायत के बावजूद हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।





Top