Breaking News
नहाने गया युवक बना मौत का शिकार, एक पल की फिसलन ने बुझा दी जिंदगी     |      हादसा नहीं, साजिश निकली मौत की कहानी: ट्रक से रच दी गई हत्या की पूरी पटकथा उजागर     |     24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• नधीरा जंगल से पकड़ा गया आरोपी, बैटरी बरामद कर न्यायालय भेजा

सोनभद्र(बभनी)। बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव में लगे जिओ कंपनी के टावर से कुछ दिन पूर्व बैटरी चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में सोनभद्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर बैटरी चोरी के आरोपी इबरान अहमद पुत्र स्वर्गीय जमशेर अली उम्र लगभग 31 वर्ष, निवासी मिसिरपुर पुरैना, कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को नधीरा जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से जिओ टावर की चोरी गई बैटरी भी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्य) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मक्खन लाल और कांस्टेबल सुरेश कुमार शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।





Top