Breaking News
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, निष्पक्ष लेखनी से समाज को दिशा मिलती है : हरिराम चेरो     |     DPRO नमिता शरण का तबादला निरस्त, सोनभद्र में ही बनी रहेंगी तैनात     |     शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• हाथीनाला क्षेत्र के गडदरवा गांव की घटना, परिजनों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

सोनभद्र(हाथीनाला)। क्षेत्र के गडदरवा गांव में सोमवार रात 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद हालत खराब होने पर उसे तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

गडदरवा निवासी शिवकुमार पुत्र मेघनाथ सोमवार रात करीब 9 बजे दुद्धी बाजार से घर लौटे थे। घर पहुंचते ही उन्होंने बाइक की चाबी मां को सौंपी और लड़खड़ाकर गिर पड़े। घबराए परिजन निजी साधन से रात में ही अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। परिजनों का कहना है कि युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।





Top