Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल विधानसभा में 40 प्रतिशत ही हुई सुनवाई, एईआरओ को बूथों पर जाकर सुनवाई करने का आदेश

सोनभद्र(घोरावल)। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा 400 घोरावल में नो मैपिंग का कुल डाटा 9821 है, जिसमें से अब तक केवल लगभग 4000 प्रकरणों की ही सुनवाई हो सकी है, जो करीब 40 प्रतिशत है। प्रकरणों के कम निस्तारण पर संज्ञान लेते हुए संबंधित एईआरओ (AERO) को निर्देशित किया गया है कि केंद्रों पर लोगों के न पहुंचने की स्थिति में वे स्वयं मतदेय स्थलों पर जाकर सुनवाई करें, मतदाताओं से वार्ता करें तथा आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त कर उनके मताधिकार को सुरक्षित करें।

निर्देश दिया गया है कि सभी एईआरओ प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर बूथ स्तर पर सुनवाई सुनिश्चित करें। इस संबंध में सभी मीडिया प्रतिनिधियों को एईआरओ के नाम, पद, मोबाइल नंबर एवं संबंधित बूथों की जानकारी प्रेषित की जा रही है, ताकि समाचार पत्रों के माध्यम से जनसामान्य को अवगत कराया जा सके और अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।





Top