Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

परिवार की अनूठी पहल, व्यापार के साथ सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य

ओबरा(सोनभद्र)। आज के आधुनिक युग में जहाँ लोग अपना जन्मदिन और विशेष अवसर बड़े होटलों की चकाचौंध और वैभव के बीच मनाना पसंद करते हैं, वहीं ओबरा के एक स्थानीय होटल प्रतिष्ठान ने एक नई मिसाल पेश की है। ट्रिपल एस (SSS) परिवार ने सेवा ही सच्ची पूजा है और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए अपनी खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ साझा कीं। इसी सेवा भाव को विस्तार देते हुए सोमवार को वैष्णो मंदिर के समीप स्थित अपने प्रतिष्ठान पर युवा समाजसेवी सत्यम मिश्रा और शिवम मिश्रा ने गरमा-गरम भोजन तैयार कराया। पूड़ी-सब्जी, चावल और चटनी को व्यवस्थित ढंग से पैक कर वे अपने निजी वाहन से कोटा ग्राम पंचायत के सुदूर जंगली इलाकों की ओर निकल पड़े। दुर्गम रास्तों और चुनौतियों को पार कर टीम अबाडी और छिकराडाढ़ जैसे गाँवों में पहुँची। यहाँ लगभग 500 जरूरतमंदों, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, उन्हें पूरे सम्मान के साथ भोजन कराया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पूरे सोनभद्र क्षेत्र में यह संभवत इकलौता ऐसा होटल प्रतिष्ठान है, जो व्यवसाय से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है। सत्यम और शिवम मिश्रा ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और निस्वार्थ सेवा को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से बिना किसी स्वार्थ के निरंतर जारी है।आपको बताते चले कड़ाके की ठंड के दौरान इस परिवार ने बुजुर्गों और बच्चों को भारी मात्रा में कपड़े व कंबल वितरित किए थे। वे समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देते हैं।गांव और बस्तियों के गरीब परिवारों के लिए यह परिवार एक मददगार मित्र के रूप में हमेशा तत्पर रहता है। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अरविंद शुक्ला, आदित्य विश्वकर्मा और सचिन गुप्ता ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने SSS ट्रिपल एस परिवार की इस पहल को प्रेरणादायी और आत्मसात करने योग्य बताते हुए इसकी जमकर सराहना की है। जब व्यापार के साथ सेवा का अटूट भाव जुड़ जाता है, तो वह केवल एक नाम नहीं बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा बन जाता है। SSS परिवार का यह प्रयास न केवल भूखों का पेट भर रहा है, बल्कि समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा भी दे रहा है।, आज अरविंद शुक्ला के भतीजा का जन्मदिन था जिसको होटल सत्यम शिवम सुंदरम के मालिक सत्यम मिश्रा और शिवम मिश्रा ने स्पेशल बना दिया।





Top