Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी तिराहे से टॉप-टेन अपराधी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सोनभद्र(बभनी)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने टॉप-टेन सूची में शामिल जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर नियाज़ (30 वर्ष) पुत्र लल्ले निवासी बड़होर को बभनी तिराहे से गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में कई मुकदमों में वांछित रहा है और उस पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। न्यायालय द्वारा जिला बदर किए जाने के बावजूद आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक शिव मूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव शामिल रहे।





Top