Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

• रोरवा में बोल्डर ढुलाई के दौरान हादसा, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग

सोनभद्र(कोन)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा में बुधवार देर शाम बोल्डर ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे लगभग 15 वर्षीय हृदया कुमारी और करीब 55 वर्षीय कलावती देवी घायल हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार बोल्डर हरैइयाखाड़ी स्थित पुराने जल अवरोधक के मरम्मत कार्य हेतु ले जाए जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों घायलों को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे रखे बोल्डर को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी, बावजूद इसके कार्य जारी रहा। मामले को लेकर क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी घायलों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।





Top