Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी क्षेत्र के घघरी गांव में राजस्व टीम की मौजूदगी में हुई मारपीट, शांति भंग में कार्रवाई

सोनभद्र(बभनी)। थाना क्षेत्र के घघरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व जमीन कब्जे के मामले में राजस्व टीम नापी और जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामला तीन दिन पुराना है और मारपीट करने वालों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है और मामले की जांच जारी है।





Top