Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बाजार से घर लौटते समय अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र(बीजपुर)। ग्राम पंचायत रजमिलान के मेनहवा टोला निवासी पन्नालाल पुत्र छोटक (उम्र लगभग 65 वर्ष) बुधवार शाम बाजार से घर लौट रहे थे, तभी मेनहवा के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार को चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।

बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें बाहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर बीजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए धनवंतरी चिकित्सालय, रिहंद नगर की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।





Top