Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जलाभिषेक, अखंड पाठ और शिव बारात के साथ मनाया जाएगा पर्व

सोनभद्र(बीजपुर)। एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वेसर शैली में निर्मित यह मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए क्षेत्र में विख्यात है तथा आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। महाशिवरात्रि पर हजारों भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सजावट का कार्य जारी है। इस बार मंदिर परिसर के मां दुर्गा पूजा पंडाल में मेले से संबंधित दुकानें भी लगाई जाएंगी।

महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक भक्तजन जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करेंगे। सुबह पूजन एवं आरती के उपरांत 10 बजे से श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ होगा, जो 16/02/26 को लगभग 10 बजे संपन्न होगा, इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे शिव बारात की भव्य शोभायात्रा मंदिर द्वार से निकलकर पूरे परिसर में भ्रमण कर पुनः मुख्य द्वार पर समाप्त होगी। आयोजन की तैयारियों में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


Blog single photo

.




Top