Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे घोरावल से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी शोभायात्रा, शिवद्वार धाम में आरती व भंडारे के साथ होगा समापन

सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी दिन रविवार को शिव बारात यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में विभाग मंत्री राजीव कुमार ने उप जिलाधिकारी घोरावल को पत्र देकर अवगत कराया है कि यात्रा दोपहर 12 बजे जलपान के उपरांत लगभग 2 बजे कस्बा घोरावल के प्रेम कुटीर आश्रम से प्रारंभ होगी। गाजे-बाजे, कार एवं मोटरसाइकिल के काफिले के साथ यात्रा जवाहर एंड संस पेट्रोल पंप की ओर बढ़ेगी तथा मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी।


Blog single photo


यात्रा मेन तिराहा से मुक्खा मोड़ तक जाकर पुनः वापस शिवद्वार धाम पहुंचेगी, जहां शाम को सामूहिक आरती व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने प्रशासन से कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।




Top