Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, पार्किंग व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

सोनभद्र(घोरावल)। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना घोरावल क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिवद्वार मंदिर में संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण योजना तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान सतत निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ समन्वय बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।





Top