Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• शिल्पी ग्राम स्थित कोचिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ व अभिभावक रहे मौजूद

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के शिल्पी ग्राम स्थित समाज सुधार शिल्पी कोचिंग सेंटर में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की तथा उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के स्टाफ अंकल कुमार सियाराम एवं मोहित कुमारी सहित ग्राम के अभिभावक शिव शंकर, राजेश कुमार, बल्लू भारती, संत कुमार, रुस्तम आदि उपस्थित रहे। सभी ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के साहस और त्याग को याद करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।





Top