Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• घोरावल से शिवद्वार धाम तक निकलेगा जुलूस, तैयारियां पूर्ण

सोनभद्र(घोरावल)। महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को घोरावल कस्बे से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन शिवद्वार धाम सेवा समिति घोरावल के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार बारात ‘प्रेम कुटीर आश्रम’ से दोपहर निर्धारित समय पर गाजे-बाजे, कार और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शिवद्वार धाम पहुंचेगी, जहां सामूहिक आरती व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

आयोजन की सूचना प्रशासन को पूर्व में दे दी गई है तथा सुरक्षा व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही गई है। वही महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली प्रचंड शिव भक्तों की भीड़ के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी घोरावल ने शिवद्वार धाम में शनिवार को तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।





Top