Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। घोरावल में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी ग्राम पडवनिया की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। तेज गति के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पथरीले स्थान पर गिर गई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के बोरे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार के अधौरा क्षेत्र से गांजा खरीदकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 28/2026 के तहत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।





Top