Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद के पिपरी क्षेत्र के चकेलवा कुंडा भाटी बेलवादह में ट्यूब के सहारे डैम पार करने के दौरान एक महिला और मासूम बच्ची के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार राहुल (25 वर्ष) अपनी पत्नी उषा (24 वर्ष) और भतीजी रिंकी के साथ ट्यूब के सहारे नदी पार कर रहा था। इसी दौरान उषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर पानी में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं।

घटना की सूचना मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंची और सुबह से लगातार तलाश अभियान चला रही है। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में आवागमन के लिए समुचित रास्ता न होने के कारण ग्रामीण इस तरह जान जोखिम में डालकर डैम पार करने को मजबूर हैं।





Top