Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सोनभद्र(चोपन)। ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी स्थित जवारीडाड़ जंगल में मंगलवार को पेड़ से लटकती खोपड़ी का अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिले अवशेषों की पहचान जवारीडाड़ निवासी 16 वर्षीय मंगला प्रसाद पुत्र रामविलास के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मंगला 19 जनवरी की सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा, जिसके बाद काफी तलाश के उपरांत 26 जनवरी को चोपन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

फॉरेंसिक जांच में जुटी टीम

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जंगल में मिले अवशेषों की पहचान मृतक के बड़े भाई रवि कुमार ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर की। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।





Top