Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• दरमा मोड़ के पास तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र(रायपुर)। दरमा मोड़ के पास रावसट्रगंज–खलियारी मार्ग पर मंगलवार शाम करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार युवक सड़क पर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

• उपचार के दौरान एक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हिरालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज सीएचसी में जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।





Top