Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मुकदमा दर्ज कर कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस, संदिग्ध किशोर पर रखी जा रही निगरानी

सोनभद्र(शक्तिनगर)। सोनभद्र के शक्तिनगर क्षेत्र से बीते तीन दिनों से एक नाबालिग किशोरी लापता है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लगातार तलाश की जा रही है। परिजनों द्वारा जिस किशोर पर आरोप लगाए जा रहे हैं, पुलिस के अनुसार वह भी नाबालिग है और फिलहाल अपने घर पर मौजूद है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि अभी तक उक्त किशोर की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है, फिर भी एहतियातन उस पर निगरानी रखी जा रही है। पूरे मामले में पुलिस कई एंगल से पड़ताल कर रही है।


Blog single photo


जांच में सामने आए नए संकेत

यह पूरा मामला शक्तिनगर क्षेत्र का है, जहां सोमवार से एक नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के इस्तेमाल में रहा मोबाइल थाने में जमा है और उसी के आधार पर तकनीकी जांच भी की जा रही है। परिजनों की ओर से जिस किशोर पर संदेह जताया जा रहा है, वह भी नाबालिग है और अपने घर पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में उसका सीधे तौर पर घटना में शामिल होना सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन उस पर नजर रखी जा रही है। अब तक की पुलिस पड़ताल में किशोरी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ होने के संकेत भी मिले हैं, जिस दिशा में टीम काम कर रही है। इधर परिजनों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी बेटी का सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस का दावा है कि संभावित सभी स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।




Top