Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• बकरी बाजार के पास आयोजित समारोह में बैंक प्रबंधक व थाना प्रभारी रहे मुख्य अतिथि

सोनभद्र(विंढमगंज)। बकरी बाजार के पास स्थित पंकज होंडा शोरूम का बुधवार को भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के मैनेजर अभिषेक कुमार, विशिष्ट अतिथि थाना अध्यक्ष शिवकुमार सिंह व समाजसेवी अशोक जायसवाल, प्रभाषंकर पांडे, पत्रकार रामदास कुशवाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम शोरूम के प्रोपराइटर पंकज कुमार ने सभी अतिथियों व आगंतुकों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी, किसान, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

ग्राम प्रधान सलैयाडीह प्रतिनिधि किन्शु सिंह ने कहा कि पंकज होंडा इस क्षेत्र की एक पहचान बन चुकी है। ग्राम प्रधान धरतीडोलवा के सुरेंद्र पासवान ने बताया कि झारखंड और उत्तर प्रदेश के इस इलाके में यह प्रमुख टू-व्हीलर विक्रेताओं में शामिल है और यहां ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाती है। समाजसेवी प्रभात शंकर पांडे ने कहा कि प्रोपराइटर पंकज कुमार के सरल व्यवहार के कारण दूर-दूर से ग्राहक यहां बाइक खरीदने व सर्विस कराने आते हैं। अंत में शोरूम परिवार की ओर से अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिरेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पवन रजक, संजय गुप्ता, लव कुश चंद्रवंशी, पत्रकार ओम रावत, रामदास कुशवाह, नंदकिशोर गुप्ता, असलम कुरैशी, किशन पटवा, आनंद कुमार जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, प्रेम कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Top