Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी क्षेत्र में अवैध क्लिनिकों पर ग्रामीणों का आरोप, जांच व ठोस कार्रवाई की मांग

सोनभद्र(बभनी)। क्षेत्र में कस्बे से लेकर गांव तक बड़े पैमाने पर अवैध क्लिनिक व अस्पताल संचालित होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उनका कहना है कि अप्रशिक्षित चिकित्सक भोले-भाले आदिवासियों का उपचार कर रहे हैं और गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बभनी मुख्य बाजार सहित आसपास के गांवों में दर्जनों अवैध पैथोलॉजी व क्लिनिक संचालित हैं। शिकायतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और अनियमितताओं पर केवल औपचारिक कार्रवाई की जाती है।

तंग कमरों में हो रहे बड़े ऑपरेशन, सीएचसी पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि बभनी मुख्य कस्बा, बभनी मोड़, चपकी, महुवारिया मोड़, डुभा बाजार सहित कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे कमरों में अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जहां बड़े ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं। इससे आर्थिक शोषण के साथ मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। वहीं करमहल टोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार यहां सामान्य उपचार के अलावा मरीजों को रेफर कर दिया जाता है और कथित रूप से अवैध क्लिनिक संचालकों से सांठगांठ कर प्रसव पीड़ित महिलाओं को निजी क्लिनिकों में ले जाकर ऑपरेशन किए जाते हैं। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक एवं नामित सह नोडल अधिकारी डॉ. राजन सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की





Top