रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर के पूर्व छात्र वेदांग शुक्ला ने जेईई-मेन परीक्षा में 93.27 प्रतिशतांक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वेदांग, विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक दिनेश चन्द्र शुक्ला के पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य राजकुमार तथा शिक्षकों ने वेदांग को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी सफलता प्राप्त करेगा।
अन्य विद्यार्थियों ने भी दिखाया शानदार प्रदर्शन
इसी परीक्षा में विद्यालय के पूर्व छात्र मयंक गुप्ता ने 84.6, छात्र सादाब नैय्यर ने 82.79, विनायक प्रताप सिंह ने 80.5 तथा तेजस तिवारी ने 77.5 प्रतिशतांक प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि आगामी परीक्षा में विद्यालय के छात्र और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।