Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बड़े हादसे में होमगार्ड की मौत, लोढ़ी चौकी के सामने घंटों पड़ा रहा शव

सोनभद्र(राबर्ट्सगंज)। शक्तिनगर–वाराणसी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने होमगार्ड रामसूरत यादव निवासी ग्राम गोटी बांध थाना रायपुर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की ड्यूटी लोढ़ी चौकी पर लगी थी और स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

• प्रशासनिक प्रतिक्रिया और जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद बड़ा सवाल उठ रहा है कि लोढ़ी चौकी के ठीक सामने शव घंटों पड़ा रहा और पुलिस को भनक तक क्यों नहीं लगी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।





Top