Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• अध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार, महासचिव पद पर 1 उम्मीदवार सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन जमा

घोरावल(सोनभद्र)। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए इनामुल हक अंसारी, राजनारायण श्रीवास्तव और कैलाश नाथ सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि महासचिव पद के लिए अनंत प्रसाद मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत अन्य पदों के लिए भी कुल 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।

चुनावी प्रक्रिया जारी

मुख्य चुनाव अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी व संतोष कुमार पाठक ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 21 फ़रवरी को होगी और 23 फ़रवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। मतदान 27 फ़रवरी को संपन्न होगा और उसी दिन मतगणना व परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर एल्डर कमेटी चेयरमैन आदि नाथ मिश्र, राम किंकर पाठक, हरि प्रकाश वर्मा, राजेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





Top