Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(रामपुर बरकोनिया)। जंगल के रास्ते बिहार बॉर्डर की ओर ले जाए जा रहे 19 गोवंश को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वेलवा डन्डी जंगल मोरैला क्षेत्र से दो पशु तस्कर गोवंश को वध के उद्देश्य से लेकर जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से 1 बैल, 6 गाय, 8 बछिया और 4 बछड़ा सहित कुल 19 गोवंश सुरक्षित बरामद किए गए।

पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में गौ-तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।





Top