Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद के दुद्धी क्षेत्र की प्रियंका कुमारी ने विवाह के तुरंत बाद परीक्षा केंद्र पहुंचकर शिक्षा के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की।

एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका की शादी 20 फरवरी को विंढमगंज क्षेत्र के पतिरिहा गांव निवासी शैलेश के साथ संपन्न हुई। शादी की तिथि पहले से तय थी, लेकिन बाद में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी की सुबह उनकी परीक्षा निर्धारित हो गई। रातभर चली विवाह की रस्मों के बाद सुबह प्रियंका ने परीक्षा देने की इच्छा जताई, जिसका उनके पति ने पूरा समर्थन किया। पारंपरिक विदाई से पहले दूल्हा स्वयं अपनी नवविवाहिता को बी.आर.डी.पी.जी. कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा, जहां दुल्हन ने लाल जोड़े में ही अपनी उत्तर पुस्तिका लिखी। शिक्षा के प्रति यह समर्पण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।





Top