Breaking News
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, निष्पक्ष लेखनी से समाज को दिशा मिलती है : हरिराम चेरो     |     DPRO नमिता शरण का तबादला निरस्त, सोनभद्र में ही बनी रहेंगी तैनात     |     शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• करमा क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान फायरिंग, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

करमा(सोनभद्र)। थाना करमा अंतर्गत जुगनी जंगल में वांछित गौ तस्करों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान एक अभियुक्त ने बाइक से भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में करन जायसवाल निवासी वाराणसी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दूसरा अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु सीएचसी घोरावल भेजा गया है।

अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा मामला

पुलिस के मुताबिक 21 फरवरी को थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर क्षेत्र में सात गोवंशों से लदा एक पिकअप वाहन छोड़कर तस्कर फरार हो गए थे, जिसके संबंध में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अंतर्राज्यीय स्तर पर गौ तस्करी से जुड़े गिरोह में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।






Top