Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र(घोरावल)। घोरावल क्षेत्र के कन्हारी गांव में एक आवारा कुत्ते के हमले में 70 वर्षीय जगाबली गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रविवार सुबह वह घर के बाहर दातून कर रहे थे, तभी एक कुत्ता वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों के अनुसार गांव में पांच अन्य लोग भी कुत्तों के हमले में घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक

हमले में जगाबली के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। परिजनों द्वारा घायल वृद्ध को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।





Top