Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाना बजाने व स्टंट कर रहे थे आरोपी

ओबरा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में देर रात सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने, वाहन में तेज आवाज में गाने बजाने और शराब के नशे में गाली-गलौज करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सड़क पर इधर-उधर वाहन घुमाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे तथा सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बना रहे थे। इस दौरान राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें परेशान किया जा रहा था और आपस में झगड़कर शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी।

वाहन सीज, न्यायालय भेजे गए आरोपी

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





Top