SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। नवरात्रि के दौरान हुए देवी जागरण कार्यक्रम विवाद में विशेष एससी/एसटी कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह एवं उनके इवेंट मैनेजर के खिलाफ धारा 84 BNSS के तहत कुर्की नोटिस जारी कर दी है। इससे पहले आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका था। मामला 18 अप्रैल 2024 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें अग्रिम धनराशि लेने के बावजूद कार्यक्रम न होने का आरोप है।
क्या है पूरा मामला
आयोजकों का आरोप है कि लगभग दो लाख रुपये में कार्यक्रम तय हुआ था और एक लाख सत्तर हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। धनवापसी मांगने पर अभद्र भाषा व जातिसूचक टिप्पणी किए जाने की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। लगातार अनुपस्थिति के चलते अब न्यायालय ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च 2026 को निर्धारित है। प्रकरण विचाराधीन है।