Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• पुलिस लाइन हेलीपैड व सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम बी.एन. सिंह व एसपी अभिषेक वर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

• सुरक्षा घेरा अभेद्य बनाने के निर्देश

एसपी अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा घेरा मजबूत और अभेद्य बनाए रखने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पुलिस लाइन में नवनिर्मित तीन भवनों का लोकार्पण कर सकती हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।





Top