शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर जल नल’ योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन कई गांवों में पाइपलाइन बिछने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
• ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल न मिलने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि प्रचार-प्रसार के लिए आए धन का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने भी शुद्ध पेयजल न मिलने से बच्चों के बीमार होने की बात कही। सपा नेताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।