शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र(घोरावल)। 25/2/26 की रात घोरावल–राबर्ट्सगंज मार्ग पर मुंगहैरी माइनर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम पेड़ गुरुहवा के रघुवर प्रजापति पुत्र जमुना और रहीम पुत्र लल्लू बाइक से शाहगंज में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी घोरावल पहुंचाया गया, जहां करीब 25 वर्षीय रघुवर प्रजापति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि रहीम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।