रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और बाजारों में महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसने वालों के खिलाफ बीजपुर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। पिछले तीन दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
• अलग-अलग स्थानों से हुई कार्रवाई, क्षेत्र में मचा हड़कंप
25 अप्रैल को चेतवा राजो मोड़ से एक आरोपी को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पकड़ा गया। 24 अप्रैल को डोडहर तिराहे पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में दूसरे युवक को हिरासत में लिया गया। वहीं 23 अप्रैल को बखरिहवा के पास नदिरा रोड से तीसरे आरोपी को राह चलती महिलाओं पर छींटाकशी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों में आगे आकर गवाही दें, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।