Breaking News
खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, रिमांड पर आज होगा फैसला     |     बेड़ियां हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, हजारों भक्तों ने पाया महाप्रसाद     |     चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने संभाला मोर्चा     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल थाना क्षेत्र के मुड़ीलाडीह गांव निवासी आर्यन (13) पुत्र रामधनी की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे लोढ़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ।

• पुलिस ने शव का पंचनामा शुरू किया

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। किशोर की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।





Top