मंजय वर्मा की रिपोर्ट
विंध्याचल(मीरजापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोधीपुर गांव में पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। रामजीत बिंद ने आरोप लगाया है कि उनके भाई रामधनी बिंद ने पुस्तैनी संपत्ति में अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनका कहना है कि बराबर हिस्सेदारी की मांग करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और उन्हें अपने अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
• पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
पीड़ित रामजीत बिंद का आरोप है कि हिस्से की जमीन की बात करने पर उनके साथ मारपीट का प्रयास किया जाता है और धमकियां भी दी जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पुस्तैनी जमीन का न्यायसंगत बंटवारा कराने की मांग की है। वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।