Breaking News
खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, रिमांड पर आज होगा फैसला     |     बेड़ियां हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, हजारों भक्तों ने पाया महाप्रसाद     |     चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने संभाला मोर्चा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के समापन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित रिहन्देश्वर महादेव मंदिर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के समापन उपरांत रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंद परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने अपनी पत्नी नीलू असाटी के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें परियोजना प्रमुख ने स्वयं टीम के साथ श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया।

• मंदिर समिति और श्रद्धालुओं के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

भंडारे में एनटीपीसी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, एन.एस. कोरंगा, अमित सिक्दर, जी.सी. साहू, सुनील बास्के, पवन मिश्रा, आर.एन. वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, अनंत मोहन, राकेश राय, एस.एन. पाठक सहित समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद वितरण और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।


Blog single photo

.




Top