Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• समूह की महिलाओं ने बीडीओ को सौंपा शिकायती पत्र, पारदर्शिता और धन संचालन पर उठाए सवाल

विंढमगंज(सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के ग्राम हुमेलदोहर स्थित महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने समूह की सखी संगीता देवी पर अनियमितता, मनमानी और महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता असरीसा बेगम सहित अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया कि सखी योजनाओं की जानकारी सभी सदस्यों से साझा नहीं करतीं, समूह के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जाती तथा सरकारी धन के संचालन में भी अनियमितता की जा रही है।

• कार्रवाई न होने पर समूह छोड़ने की चेतावनी

शिकायतकर्ता महिलाओं ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित सखी को पद से हटाकर किसी योग्य महिला को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समूह की महिलाएं सामूहिक रूप से समूह का परित्याग करने को बाध्य होंगी। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।





Top