Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• नीलम दीदी की जयंती पर 74 हजार पौधरोपण अभियान का संकल्प, दुद्धी में बांटे गए 500 पौधे

दुद्धी(सोनभद्र)। शिवगुरु शिव शिष्या साहेब स्व. नीलम दीदी की 74वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को दुद्धी कस्बे में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को समर्पित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वन विभाग के अतिथि गृह परिसर से शुरू हुई पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अमवार तिराहे तक पहुंची और पुनः अतिथि गृह परिसर में संपन्न हुई। हाथों में पौधे लिए शिव शिष्यों ने "पेड़ लगाओ, धरती बचाओ" सहित विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान वन विभाग ने शिव शिष्यों के बीच 500 पौधों का वितरण भी किया।

• जनपद में 74 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, बड़ी संख्या में जुटे शिव शिष्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन रहे। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में शिव शिष्यों ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा में भाग लिया और पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया। स्व. नीलम दीदी की 74वीं जयंती के अवसर पर पूरे जनपद में 74 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम, डिप्टी रेंजर आलोक मिश्रा, कैलाश अग्रहरि, रामानुज दुबे, भोला सोनी सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





Top