Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• पिकनिक स्थल के पास दोस्तों संग नहाने गया था छात्र, गहरे पानी में डूबने से गई जान

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्र की ठेमा नदी में रविवार सुबह नहाने के दौरान कक्षा 8 के छात्र सूफियान खाँ (15) की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक निजी विद्यालय के कुछ बच्चे शिक्षिकाओं के साथ पिकनिक के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान लिटिल एंजेल अकादमी पब्लिक स्कूल का छात्र सूफियान अपने दोस्तों के साथ अलग से स्कूटी से नदी किनारे पहुंचा। बताया गया कि वह विद्यालय की ओर से आयोजित ट्रिप का हिस्सा नहीं था। नहाने के दौरान बारिश से बढ़े जलस्तर और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ पानी में उतरे अन्य बच्चे भी डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद युवकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सूफियान को समय रहते नहीं बचाया जा सका।

• सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

स्थानीय लोगों और साथियों ने छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।





Top