Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनपद में खनन और बालू लोडिंग स्थलों पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल और प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोडिंग व्यवस्था को तय मानकों के अनुसार संचालित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि खनन स्थलों पर अनियमित लोडिंग, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट के वाहनों के संचालन से राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

 संगठन ने मांग की कि वाहनों की लोडिंग खनन स्थलों पर ही मानक के अनुसार कराई जाए, ताकि सड़कों पर अनावश्यक चेकिंग और विवाद की स्थिति समाप्त हो सके। साथ ही प्रत्येक वाहन पर वैध नंबर प्लेट की जांच अनिवार्य हो और बिना नंबर या फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर तत्काल रोक लगे। व्यापार मंडल ने लोडिंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि इससे छोटे वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी, दुर्घटनाएं कम होंगी और राजस्व व्यवस्था मजबूत होगी।





Top