Breaking News
चलती साइकिल पर चढ़ने की कोशिश में हादसा, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर     |     हिंदुस्तान ओलंपियाड में दुद्धी के चार छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     डग्गामार वाहन खराब होने पर बच्चों ने लगाया धक्का, स्कूली सुरक्षा पर उठे सवाल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• शादी में जाते समय रास्ते में गिरा फोन, बीजपुर पुलिस ने ट्रेस कर मालिक को सौंपा

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल रास्ते में कहीं गिरकर गुम हो गया। काफी तलाश के बाद फोन नहीं मिलने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर मदद मांगी। शिकायत मिलते ही बीजपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मोबाइल की तलाश शुरू की और ट्रेस कर बरामद कर लिया।

• साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से मिला फोन

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र राम आधार निवासी सिरसोती शादी समारोह में शामिल होने पुनर्वास प्रथम जा रहे थे, तभी उनका इंफिनिक्स मोबाइल रास्ते में गिर गया था। मोबाइल मिलने की सूचना पर साइबर हेल्प डेस्क के कर्मी सरोज अमितकुमार ने फोन कब्जे में लेकर संबंधित स्वामी को थाने बुलाया और सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने बीजपुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया।





Top