Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनपद स्थित मेडिकल कॉलेज में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवाओं में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गंभीर मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

 पत्र में उल्लेख किया गया है कि 26 अप्रैल को इमरजेंसी सेवा में बिजली बाधित रही, एल-2 वार्ड का शौचालय जाम था और एल-3 वार्ड में पानी की आपूर्ति नहीं थी। साथ ही लेबर हॉल में पानी भरने से उपकरणों के नुकसान की आशंका जताई गई है। पूर्व विधायक ने मांग की है कि मेडिकल कॉलेज की संपूर्ण व्यवस्था की जांच कर बिजली, पानी और साफ-सफाई की स्थिति तत्काल दुरुस्त कराई जाए, ताकि मरीजों और परिजनों को राहत मिल सके।





Top