Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• भीषण टक्कर के बाद चालक फरार, युवक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़नीनाला तालाब के सामने रविवार देर शाम करीब आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुद्धी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में कार्यरत बालवीर (27) पुत्र कालेंडर निवासी आसनड़ीह थाना बभनी सब्जी खरीदने बाइक से दुद्धी बाजार जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

• हाथ-पैर बुरी तरह घायल, पुलिस तलाश में जुटी

हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक का दाहिना पैर और बायां हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार पिकअप वाहन की तलाश में जुटी है।





Top