Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• जेसीबी की लापरवाही का आरोप, भीषण गर्मी में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल से रॉबर्ट्सगंज मार्ग के बीच सड़क पटरियों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। आरोप है कि इस दौरान जेसीबी मशीनों से हर घर नल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइनों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। पाइप लाइन टूटने से कई गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

• प्रशासन ने कहा, नुकसान की होगी भरपाई

इस लापरवाही से मुड़ीलाडीह, टेटी माइनर, शाहगंज, ओडहथा, कुशहरा, पटवध सहित करीब 80 गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। जहां कहीं सप्लाई चालू भी है, वहां पाइप क्षतिग्रस्त होने से कई दिनों तक पानी बाधित हो रहा है। इससे शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर लगातार बढ़ रही हैं। एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही गंभीरता से देखा जाएगा। वहीं नमामि गंगे के एडीएम रोहित यादव ने बताया कि हुए नुकसान की भरपाई संबंधित विभाग से कराई जाएगी।





Top