SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव का जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम 8 व 9 मार्च,2026 को निर्धारित है। आयोग की सदस्य का आगमन 8 मार्च को सायं 05 बजे रेनुकूट के गेस्ट हाउस में होगा। 9 मार्च को प्रातः 09 बजे ज्वाला देवी मन्दिर शक्तिनगर मंदिर में दर्शन पूजन करेंगीं, इसके बाद जनपद बलिया के लिए रवाना होंगी।