Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सड़क किनारे पेड़ से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान देने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रेणुकूट(सोनभद्र)। रेणुकूट चौकी क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ बीजपुर मार्ग पर सड़क किनारे जंगल में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी ही साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

• मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।





Top