Breaking News
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतें सुनी गईं, 21 मामलों का मौके पर निस्तारण     |     निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जिम्मेदारी तय     |     महंगाई की मार के बीच महिलाओं ने रखा निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सड़क किनारे पैर पड़ते ही हुआ सर्पदंश, हालत फिलहाल स्थिर

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार अजीत मौर्य (26) पुत्र मिश्रीलाल मौर्य अपने चाचा की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे उनका बायां पैर सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद घबराए युवक को परिजन और स्थानीय लोग तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।

• चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा उपचार

सीएचसी दुद्धी की चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार शुरू कर आवश्यक दवाएं दी गई हैं तथा उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।





Top