Breaking News
नाग पंचमी पर कुश्ती और खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम     |     बकहर नदी उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन ठप     |     पुलिया बहने से हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूटा, कच्चे मकान की दीवार और ओसारी गिरी     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• नगर पालिका ने शुरू की तैयारी, सौंदर्यीकरण के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट गेट के पास स्थित सेल्फी प्वाइंट का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसके सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। योजना के तहत सेल्फी प्वाइंट के दोनों ओर चहारदीवारी का निर्माण, बागवानी, पूरे परिसर में चेकर टाइल्स, ऊंचा आकर्षक "आई लव सोनभद्र" बोर्ड और अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे।

• स्टील रेलिंग, बेहतर लाइटिंग और शहर के अन्य स्थलों का भी होगा सौंदर्यीकरण

सेल्फी प्वाइंट पर स्टील रेलिंग और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे यह स्थल शाम के समय भी आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अवर अभियंता राजकुमार राज भी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है और उन्हें निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। साथ ही शहर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, ताकि नगर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके।





Top